Azamgarh News: सुबह में कहीं झमाझम तो कहीं हुई रिमझिम बारिश
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार की सुबह कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। दोपहर बाद बादलों के छंटते ही धूप निकली। जिससे उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। इधर धूप निकलने के बाद अन्नदाता खेती के कार्य में जुट गए। मौसम विभाग ने अभी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले एक सप्ताह से जिले में अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार की सुबह से आसमान पर काली घटाएं छायी थी। पूरे जिले में अलसुबह से ही रूक-रूक कर रिमझिम बारिश हो रही थी। शहर के दक्षिणी क्षेत्र में सुबह दस बजे के करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होते ही सड़कों पर आवागमन ठहर गया। लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हुए दिखाई दिये। वहीं रानी की सराय क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.