आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में जल्द बदलाव दिखेगा। शहरियों को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए शहर में अलग-अलग क्षमता के 11 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे विभिन्न क्षमता के 80 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। शहर में सुचारू से बिजली की आपूर्ति विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मियों में होती है। मांग बढ़ने के बाद मनमानी कटौती शुरू हो जाती है। लंबे समय से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या गंभीर बनी हुई है। अप्रैल से सितंबर तक सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति करने में विभाग को पसीना आ जाता है। मई और जून के महीने में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या गंभीर हो जाती है। गर्मी तेज होने के...