Azamgarh News: सीवान में पशु छोड़ने को लेकर मारपीट, प्रधान घायल
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गिड़उर गांव में रविवार की रात सीवान में मवेशी छोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। जिससे प्रधान घायल हो गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव में रविवार की रात पड़ोसी गांव अहिरौली छतरपुर गांव निवासी प्रांशु सरोज और कमलेश सरोज पशु छोड़ने गए थे। जानकारी होने पर गिड़उर गांव के लोग भी सीवान में पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सूचना पर गिड़उर गांव के प्रधान अजय सरोज भी पहुंच गए। इसके बाद अहरौली छतरपुर गांव के और लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडा से चोट लगने से प्रधान अजय सरोज घायल हो गए। प्रधान अजय सरोज की तहरीर पर पुलिस ने राहुल सरोज, इंदल सरोज निवासी अहिरौली छतरपुर के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.