Azamgarh News: सीएचसी में लाखों की जांच मशीनें फांक रही धूल
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट सीएचसी में लाखों रुपये की पैथालॉजी जांच मशीनें धूल फांक रही हैं। इसके साथ ही एक्स-रे मशीन स्टोर रूप की शोभा बढ़ा रही है। यहां पर एक दिन में चार से पांच सौ मरीजों की ओपीडी होती है। क्षेत्र के 50 हजार से अधिक की आबादी को इस अस्पताल से उपचार मिलता है। क्षेत्र के लोगों को पैथालॉजी की जांच और एक्स-रे के लिए भटकना पड़ रहा है।
सीएचसी का विवरण लाटघाट सीएचसी आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे हैं। आए दिन यहां पर दुर्घटना में घायल लोग भी पहुंचते हैं। अस्पताल में प्रभारी सहित पांच डॉक्टरों की तैनाती है। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। यहां पर चार से पांच मरीजों की रोज ओपीडी होती है। पैथालॉजी जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। सीएचसी में पैथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.