Azamgarh News: सीईसी के खिलाफ निकाला मार्च
आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से मार्च निकालकर उनके इस्तीफे की मांग की। विरोध मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि वोट जनता का अधिकार है और इस अधिकार के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह भी पढ़ें- Etah News: कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर मांगा सीईसी का इस्तीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.