Azamgarh News: सिंचाई करने गए किसान की नहर में डूबकर मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव में खेत की सिंचाई करने गए किसान की गुरुवार की रात में नहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय के तमौली गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र यादव गुरुवार की रात आठ बजे घर से खेत की सिंचाई करने के लिए निकले थे। उनका खेत नहर के किनारे है। गांव के अन्य लोग भी रात में खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने परिवार में सूचना दी कि राजेंद्र यादव नहर में डूब गए हैं। इसके बाद परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। रात में ही लोगों ने नहर में राजेंद्र यादव की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद शव नहर में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.