Azamgarh News: सिंगल खबर दिल्ली जा रही बस को किया सीज
आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़। कंधरापुर में वाहनों की चेकिंग के दौरान कागजों में त्रुटि मिलने पर 15 बसों का चालान किया गया। वहीं, करीब सवा दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं आजमगढ़ से दिल्ली जा रही बस की जांच में कागजातों में कमी पाए जाने के साथ ही इमरजेंसी गेट लॉक मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बस को सीज कर कंधरापुर थाने में बंद करा दिया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों और अन्य यात्री वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 20 ई-रिक्शा सहित 27 वाहन सीज, प्रेशर हार्न मिलने पर आठ का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.