Azamgarh News: साढ़े सात करोड़ से पेंड्रा गांव में बनेगा नया सब स्टेशन
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। सरायमीर के पेंड्रा गांव में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से नया बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा। सब स्टेशन के लिए करीब एक बीघा भूमि चिन्हित कर बिजली विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। इसे शासन की तरफ से स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। धनराशि उपलब्ध होते ही निर्माण का कार्य शुरू होगा। सरायमीर सब सटेशन से कस्बा सहित आस-पास के करीब 40 गावों में बिजली आपूर्ति होती है। इस सब स्टेशन से दो फीडरों से करीब 14 हजार बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। ओवरलोड के चलते आए दिन फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी के दिनों में और विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है। बिजली की मांग बढ़ने पर उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड हो जाता है। ऐसे में लो वोल्टेज की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.