आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पवित्र सावन माह के अवसर पर सोमवार को साहू समाज की ओर से लाल डिग्गी बांध स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में विधि-विधान से श्रावणी पूजा की गई। इस दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। पूचन-अर्चन के बाद मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और चित्रकला एवं नृत्य में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके बाद समिति के अध्यक्षीय चुनाव के लिए विनय प्रकाश गुप्त ने सतीशचंद्र गुप्ता एडवोकेट के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे आम सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। समिति के मुख्य संरक्षक स्वतंत्र गुप्त एडवोकेट, सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट और लक्ष्मी प्रसाद गुप्त ने सतीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट को नव निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: हरियाली तीज कार्यक्रम में पूजा गुप्ता बनी त...