आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर माह जुलाई के राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना और 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

सामूहिक विवाह योजना पर निर्देश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के डी श्रेणी में होने पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। बी श्रेणी में शामिल प्रोजेक्ट अलंकार, पोषण अभियान, फैमिली...