Azamgarh News: सामूहिक विवाह में 580 जोड़े लेंगे सात फेरे, शुरू हुआ कार्यक्रम
आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। सामूहिक विवाह समारोह में सोमवार को 580 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बनेंगे। नगर के हर्रा की चुंगी स्थित पालीटेक्निक कालेज में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चल रहा हैं। वर-वधू भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। दोपहर एक बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 580 जोड़े शामिल हो रहे हैं। आयोजन को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। समारोह में एक साथ बड़ी संख्या में जोड़े वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.