Azamgarh News: सामान लेने बाजार गए युवक की संदिग्धावस्था में मौत
आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र रविवार की शाम को सामान खरीदने के लिए घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उक्त युवक का शव देर शाम को मधई मोड़ पर मिला। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश उर्फ रिशु पुत्र कोमल रविवार की शाम को घर से बाजार सामान खरीदने के लिए निकला था। वह जब काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान दिनेश का मधना मोड़ के समीप शव पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर परिजन के साथ ही अतरौलिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। दिनेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो पुत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.