आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगरीय इलाके के लोगों को अब सेहत बनाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन की तरफ से इसके लिए नगर पंचायतों में ओपेन जिम के साथ रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निकायों की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से धनराशि मिलते ही ओपेन जिम लगाने का काम शुरू हो जाएगा। व्यस्तता और भागदौड़ के चलते नगरवासी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित होने के साथ ही तनाव से पीड़ित हैं। शहरी क्षेत्रों में जिम का प्रचलन कुछ वर्षों से तेजी से बढ़ा है। आर्थिक रूप से मजबूत लोग जिम जा रहे हैं, लेकिन जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें जिम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शासन ने नगरवासियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ओपेन जिम का निर्...