आजमगढ़, अक्टूबर 31 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया है कि दीपावली एवं छठ पर्व के शुभ अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने, पारंपरिक माटीकला को नई पहचान दिलाने और कुम्हारों एवं शिल्पकारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सात दिवसीय माटीकला महोत्सव का आयोजिन किया गया है। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा दिनांक 01 नवंबर से 07 नवंबर तक कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में सात दिवसीय माटीकला मेले में 25 स्टाल नि:शुल्क लगाया जाएगा। मेले में निजामाबाद की जीआई-टैग प्राप्त विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पाटरी, चुनार की पारम्परिक माटीकला टेराकोटा शिल्प, मिट्टी के दीये, डिजाईनर दीये, सजावटी लालटेन, ढकनी, मटकी, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां, पूजा सामग्री तथा छठ पर्व में उपयोगी मिट्टी के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय...