Azamgarh News: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 80 हजार रुपये
आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: अहरौला। क्षेत्र के बिड़हर मय चकखजुरा गांव निवासी रिंकू के अलग-अलग बैंक खाता से साइबर ठगों ने करीब 80 हजार रुपये गायब कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। रिंकू के मोबाइल पर बीते आठ अगस्त को एक मोबाइल नंबर से फोन आया कि आपका आंगनबाड़ी का पैसा आया है, 16 हजार रुपयेआपके खाते में भेज रहा हूं। इसके बाद फोन करने वाले ने कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद कई किस्तों में इंडियन पोस्ट बैंक शमशाबाद शाखा में स्थित खाते से 69340 हजार कट गए। वहीं दूसरा खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा पंजाब प्रांत के लुधियाना सुंदर नगर में है, उस खाते से 10 हजार कट गए। पीड़ित जब खाता चेक कर स्टेटमेंट निकाला तब इसकी जानकारी हुई। रिंकू के दो खातों से कुल 79340 रुपये का साइबर फ्राड हुआ है। पीड़ित ने अहरौला थाना में अज्ञात के विरुद्ध त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.