आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़। नगर से सटे भंवरनाथ के समीप स्थित गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।छात्र-छात्राओं एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन लोन, जॉब स्कैम, गिफ्ट, लॉटरी स्कैम, सोशल मीडिया फ्राड, म्यूल अकाउंट, फर्जी मोबाइल नंबर, निवेश, गेमिंग ऐप, सेक्सटॉर्शन एवं मैट्रिमोनियल फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी। विशेष रूप से सेक्सटॉर्शन के संबंध में बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से दोस्ती कर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया ऐसी स्थिति में घबराने अथवा धनरा...