Azamgarh News: सहबदिया गांव के पास आबादी की ओर बढ़ रही कटान, ग्रामीणों में दहशत
आजमगढ़, जुलाई 27 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। चक्की हाजीपुर, परसिया और सहबदिया गांव के पास नदी लगातार कृषि योग्य भूमि काट रही है। अब तक करीब 22 बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। सबसे अधिक चिंता सहबदिया गांव के लोगों को सता रही है, जहां नदी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी। पहले सीमेंट के पिलरों से बने त्रिकोणीय पॉर्क्यूपाइन पाइल्स लगाकर उनमें झाड़ियां बांधी गईं, लेकिन कटान जारी रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: महानंदा एवं परमान नदी के जलस्तर में कमी, कनकई नदी में वृद्धि इसके बाद मिट्टी से भरी बोरियां डाली गईं, जिन्हें नदी बहा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.