Azamgarh News: सहबदिया और जोकहरा रिंग बांध में हुआ छेद
आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जलस्तर बढ़ने से घाघरा नदी डिघिया और बदरहुआ गेज पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। उधर बुधवार को सहबदिया और जोकहरा रिंग बांध पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ गया है। बांध पर दो जगह होल से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही बाढ़ खंड विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिसाव को बंद करा दिया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों रिंग बांधों पर दिन-रात दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बांधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगरानी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल बचाव कार्य के लिए बोरियों में मिट्टी और बालू भरकर रखी जा रही है।
बाढ़ से दो दर्जन गांव प्रभावित बाढ़ से दो दर्जन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.