आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विधानसभा के पूर्व बसपा विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 13 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके घर पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया। तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक समेत मारे गए पांच लोगों के चित्रों पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जीयनपुर बाजार में 19 जुलाई 2013 को घर के सामने बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू और उनके गनर भरत राय की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पूर्व विधायक की हत्या से पूरे जीयनपुर में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। उपद्रव पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा चलायी गोली से संजय विश्वाकर्मा, चंद्रभान चौबे और जितेंद्र गुप्ता की भी मौत हो गई थी। तभी से प्रति वर्ष पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स...