Azamgarh News: सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत के अंतर्गत गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज में सर्वाइकल कैंसर से बचाव, रोकथाम, नियमित जांच एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाना था। प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से कैंसर से बचाव एवं जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक चित्रों, प्रेरक स्लोगन और जागरूकता संदेशों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति सजगता, समय पर जांच और उचित उपचार से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.