Azamgarh News: सर्प दंश से बालिका की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के कुसरना गांव में गुरुवार की शाम सर्प दंश से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के समय वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कुसरना गांव निवासी पांच वर्षीया पीहू पुत्री अजय कुमार गुरुवार की शाम को गांव के स्कूल के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। बच्चों ने घर पर पहुंच कर परिजन को जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। परिवार के लोग बच्ची को शहर के एक निजी अस्ताल में भर्ती कराए। उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। वह माता पिता की इकलौती बेटी थी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.