आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव में बुधवार की शाम ढाई वर्ष के बालक की सर्प दंश से मौत हो गई। चिस्तीपुर गांव निवासी उत्कर्ष पुत्र राजू बुधवार की शाम को घर के पास खेल रहा था। इस दौरान उसे सांप ले डंस लिया। घटना के बाद परिजन बालक को लेकर अतरौलिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बालक को लेकर लोग अंबेडकर नगर के टांडा पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...