Azamgarh News: सर्प दंश से दो वर्षीय बालक की मौत
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: मेहनगर/ (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करेनुआ में दो वर्षीय विकास की खेलते समय सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, करेहनुआ गांव निवासी इंदल गोड का डेढ़ वर्षीय पुत्र विकास घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजनों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विकास दो भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.