आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। तरंवा के टंडवा गांव में चूहा की बिल में हाथ डालने पर सांप ने युवक को डस लिया। वहीं, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव में ननिहाल आए बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी 39 वर्षीय संजय गोंड शुक्रवार की रात घर में था। उसने चूहा को पकड़ने के लिए बिल में हाथ डाल दिया। इस दौरान बिल में छिपे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: ननिहाल में तीन वर्षीय बालक की सर्प दंश से मौत परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलि...