Azamgarh News: सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान
आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़। बारिश के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खेतों, बागों एवं झाड़ियों में कार्य करते समय जूते तथा टॉर्च का प्रयोग अवश्य करें। घर एवं उसके आसपास झाड़-झंखाड़, कूड़ा-कचरा तथा चूहों के बिलों की नियमित सफाई रखें। जिससे सांपों के छिपने की संभावना कम हो सके। रात्रि में यथासंभव जमीन पर सोने से बचें तथा बच्चों को खुले स्थानों पर नंगे पैर न चलने दें। सांप काटने पर घबराएं नहीं। पीड़ित को शांत रखें। काटे गए अंग को अधिक हिलने-डुलने न दें तथा तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता लेकर निकटतम सरकारी अस्पताल पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.