आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हठौता गांव में बुधवार सुबह घर के सामने पुराने कुएं के पास 11 वर्षीय छात्रा को सांप ने डस ने लिया। मऊ जिले के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गांव निवासी 11 वर्षीय कुसुमांजलि यादव पुत्री संजय यादव कक्षा चार की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह घर के सामने स्थित पुराने कुएं के पास ब्रश कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। कुआं पटिया से ढका गया था। लोगों के पटिया हटाने पर उसमें सांप बैठा मिला। कुछ देर बाद बालिका की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे लेकर अस्प्ताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव में सर्प दंश से बालिका की मौत इस पर उसे मऊ जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान...