Azamgarh News: सरायमीर क्षेत्र में भी विद्युत कटौती का दंश झेल रहे हैं उपभोक्ता
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: संजरपुर । सरायमीर के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती का दंश उपभोक्ता झेल रहे हैं। पूरे क्षेत्र की सप्लाई सब स्टेशन बस्ती फिडर से है। इस फीडर से होने वाली बिजली सप्लाई सिर्फ नाम मात्र ही मिल रही है। हर बीस मिनट पर कटौती हो रही है। रात दिन मिलाकर बमुश्किल आठ से नौ घंटे ही बिजली पा रही है। क्षेत्र के खानिकाह, खानपुर, निकामुद्दीनपुर, कोठियां, कूसहां, फरिद्दुनपुर, कनैथा आदि गांव के ग्रामीण बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व प्रधान राजाराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, लालमन, राना पाठक, रामसिंगार मौर्या, जगदीश गौंड़ आदि लोगों ने इस समस्या से निजात के लिए डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है। यह भी पढ़ें- Ara News: सरैया पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ताओं में उबाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.