आजमगढ़, सितम्बर 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के सरकारी अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक पद्धति से भी इलाज किया जाएगा। इसके लिए जिले के सीएचसी, पीएचसी में 40 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। आयुर्वेदिक डॉक्टरों की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा। जनपद में 31 सीएचसी औ 80 पीएचसी हैं, जहां एलोपैथ डॉक्टरों के साथ स्टाफ की तैनाती है। जिले के सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों की कमी है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की कमी के कारण सेवाएं प्रभावित रहती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर दवाओं की उपलब्धता भी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में 40 नए आयुर्वेदिक डॉक्टरों की तैनाती से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। नए डॉक्टरों के आन...