Azamgarh News: सम्मानित किए गए पदाधिकारी
आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर में ऐतिहासिक रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अंशुमान जायसवाल एवं नगर के अन्य गणमान्य व प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा रामलीला दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय सदस्य अंशुमान जायसवाल ने कहा कि फूलपुर की रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आपसी सौहार्द्र का प्रतीक है। समाज सेवी मनीष रुंगटा ने कहा कि कई दिनों तक चले इस विशाल आयोजन को जिस अनुशासन, लगन और सेवा भावना के साथ कमेटी के सदस्यों ने संपन्न कराया है, वह बेहद सराहनीय है। नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने भी विचार व्यक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.