Azamgarh News: सभी तटबंध सुरक्षित, बाढ़ चौकियां सक्रिय
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी बदरहुआ गेज पर खतरा बिंदु से 8 सेमी नीचे और डिघिया गेज पर 37 सेमी ऊपर बह रही है। मुख्य तटबंध के साथ ही अन्य बांध भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। डीएम की सख्ती के बाद सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तेजी से दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
बाढ़ चौकियों की स्थिति बाढ़ खंड विभाग के जेई ने बताया कि मुख्य तटबंध के साथ जोकहरा और सहनूपुर बांध पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इन बांधों पर एहतियात के तौर पर जगह-जगह बालू और मिट्टी से भरी बोरियां रखी जा रही हैं। वहीं, जलस्तर घटने के बाद अब तटवर्ती क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि के कटने का खतरा बढ़ गया है। उधर, डीएम रविंद्र कुमार की सख्ती के बाद प्रभावित गांवों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.