आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सब इंस्पेक्टर भर्ती में मुबाकरपुर थाने के तीन सिपाहियों को सफलता मिली है। उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुए तीन आरक्षियों को मंगलवार को विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 में मुबारकपुर थाने में तैनात आरक्षी अखिलेश कुमार तिवारी, सूरज यादव और दीपक सिंह को सफलता मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर मुबारकपुर थाना परिसर में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी ने तीनों सफल आरक्षियों को अंगवस्त्र् भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- UP Police SI Scorecard Date: यूपी पुलिस SI भर्ती का स्कोरकार्ड कल जारी होगा, यहां मिलेगा Link

हिंदी हिन्दुस्तान की...