आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां-मूझरी मोड़ के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मूझरी गांव निवासी 50 वर्षीया फूला देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रशेखर सोमवार की शाम करीब पांच बजे बूढ़नपुर बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर जा रही थीं। इस दौरान शेरवा-मूझरी मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रधान मन्ना यादव ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फूला देवी के पति का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। फूला का एक पुत्र है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। ती...