आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार से शुरू हो रहे सावन माह में पूजन-अर्चन के लिए शिवालय सज चुके हैं। पहले दिन जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नगर के पास स्थित भंवरनाथ धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां पूजन और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैयार किए गए हैं। इसी तरह, ब्रह्मस्थान स्थित बैकुंठधाम, सिधारी स्थित शंकर मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन के लिए बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात...