आजमगढ़, सितम्बर 19 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में शनिवार को सऊदी अरब से क्रेन चालक का शव घर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। 12 सितंबर की रात सोते समय उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद से परिवार के लोग शव के आने का इंतजार कर रहे थे। सिंघड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रिका यादव उर्फ राजेश यादव सऊदी अरब के रियाद में रहकर क्रेन चलाते थे। परिजन का कहना है कि 12 सितंबर को वह ड्यूटी से कमरे पर आए और खाना खाने के बाद सोने चले गये। दूसरे दिन सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत मिले थे। यह भी पढ़ें- सउदी अरब से शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शव को घर लाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। दिल्ली से एंबुलें...