आजमगढ़, अगस्त 6 -- Azamgarh News: सरायमीर। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के खुटौली बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन पर धन उगाही आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने संविदा लाइनमैन को हटाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन मोहम्मद अरशद पर फॉल्ट के लिए वसूली करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, रात में पोल से बिजली बाधित कर दी जाती है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान वसीउद्दीन उर्फ मुन्ना, सुरेश यादव, मंजूर अहमद, मुख्तार अहमद, शिवपूजन, शमीम, फजल, शशिकांत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पंचायत समिति की बैठक में बिजली व्यवस्था पर बवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...