Azamgarh News: संवारे जाएंगे शहर और दो नगर पंचायतों में बदहाल पड़े पार्क
आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। उपवन योजना के तहत जिले के तीन निकायों को शासन से साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इसमें आजमगढ़ नगर पालिका परिषद को ढाई करोड़ रुपये, जबकि जीयनपुर और महराजगंज नगर पंचायत को एक-एक करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शासन से बजट मिलने के बाद अब संबंधित निकायों में पार्कों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार की तैयारी शुरू हो गई है। इससे लंबे समय से बदहाल और अधूरे पड़े पार्कों की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है।
तीन निकायों को मिला बजट योजना के तहत नगर पालिका परिषद आजमगढ़ क्षेत्र में पार्कों के विकास और सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें शहर के सिधारी स्थित अधूरे पड़े पार्क का भी कायाकल्प कराया जाएगा। इस पार्क आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने 20 जनवरी 2023 को बनाने का कार्य शुरू किया था। 1.04 हेक्टेयर सिधारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.