आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में बदरहुआ गेज पर नदी के जलस्तर में करीब 42 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। इससे करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 10 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से सोनौरा, अभनपट्टी, आराजी अजगर मगरबी, बेलहिया, अचल नगर, हैदराबाद, रोशनगंज और उर्दिहा सहित अन्य गांव प्रभावित हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से फिलहाल कटान की गति में कमी आई है, लेकिन ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हैं और लगातार नदी के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। महुला गांव से गढ़वल गांव तक करीब 42 कि...