आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास की कलश बंधन यात्रा के शनिवार को जहानागंज मंडल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। हरिद्वार से निकली यह यात्रा मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर जहानागंज मंडल में पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया।कलश बंधन यात्रा का जहानागंज मंडल के कोल्हूखोर स्थित रविदास जी और आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचने पर पूजन-अर्चन किया गया। उसके बाद कलश को महिलाओं और पुरुषों ने शिर पर रख पूरे गांव भ्रमण कराया। तत्पश्चात रामपुर, जहानागंज, तुलसीपुर, टिसौरा, अहिरौली सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा एवं जयकारों के साथ स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: संत रविदास की कलश ...