आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: फूलपुर/अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फूलपुर और अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां रैली निकाली गई, वहीं संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने किया। अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से आमजन को साफ-सफाई, मच्छरजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 'स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है' का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: सं...