आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग के जिला कार्यसमिति की बैठक नगर के एलवल मोहल्ला में रविवार को हुई। बैठक का शुभारंभ गौ माता के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन के साथ किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदों पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक में प्रांत संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू, प्रांत उपाध्यक्ष दीनानाथ, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह एवं जिला कार्याध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठन विस्तार के क्रम में प्रभुनाथ सिंह पप्पू को आर्यमगढ़ विभाग का विभाग अध्यक्ष घोषित किया गया। अजीत राय, अंजू राय एवं शशांक तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, शिवम सिंह एवं विजय कुमार को जिला सह मंत्री, पवन सिंह को जिला...