आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को शारदा सहायक खंड 32 के रजबाहा में नहर की गहराई का सीमांकन करने के दौरान करंट से 35 वर्षीय श्रमिक शाह हंसराम की मौत हो गई थी। वह इसी थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के निवासी थे। इधर श्रमिक की मौत से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीण मंगलवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। इस मामले को लेकर मार्टीनगंज पुलिस चौकी में घंटों पंचायत हुई। ठेकेदार द्वारा मृत श्रमिक की पत्नी रवीना देवी के खाते में तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। इस पर परिजन मुखर गए और विरोध शुरू कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने मृत श्रमिक के पिता राम आधार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद, नगर पंचायत मार्टीनगंज में परिवार के एक सदस्य को नौकरी, मृतक की...