आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार भोर में हुई दुर्घटना तीन किशोरों की मौत की घटना के बाद फूलपुर बजार बंद रहा। कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद तीनों के शव एंबुलेंस से बाजार पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृत किशोर दसवीं और बारहवीं के छात्र थे। फूलपुर कस्बे में गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापित की गई। कार सवार सभी लोग पंडाल की सजावट में लगे हुए थे। रात में काम समाप्त होने पर सभी चाय पीने के लिए सरायमीर जाने के लिए निकले। कार शनिचर बाजार निवासी शगुन पांडेय की थी। उसे सत्यम मोदनवाल चला रहा था। जगदीशपुर के पास पहुंचने पर कार पेड़ से टकराई गई। दुर्घटना होने के बाद कार में सवार घायल अनुराग ने किसी तरह अपने घर फोन कर सूचना दी। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई। बचाव के लिए लोग मौ...