आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भागवत अब्दोपुर गांव में रविवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आ लग गई। पूरे घर का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जहानागंज थाना क्षेत्र के भागवत अब्दोपुर गांव निवासी अशोक राम मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी घर में ताला बंद कर बाजार गई हुई थीं। इसी दौरान घर के अंदर लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घर बंद होने के कारण आग अंदर ही अंदर फैल गई और विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद जब मकान के अंदर से धुआं बाहर निकलने लगा तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जुट लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की चपेट में आने से बेड, सोफा, आलमारी और उसमें रखा सामान, विस्तर...