Azamgarh News: शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी
आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मेहजनापुर थाना की पुलिस ने शिक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ा है। उसने बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बनकर रुपये लिए थे और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। मेहजानापुर थाना क्षेत्र के हिलालपुर निवासी लक्ष्मन विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हरिश्चंद्र निवासी बेला कलीचपुर थाना मेहनाजपुर ने खुद को बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए फर्जी परिचय पत्र दिखाकर विश्वास में लिया। सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2.30 लाख रुपये नगद ले लिए। कुछ दिन बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने पहुंचने पर उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल कर रहा था। मेहनाजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.