आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंडेश्वर में शिक्षक संघ ने गुरुवार को लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के सामने धरना दिया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। ज्ञापन में शिक्षकों के डीए और अन्य एरियर का शीघ्र भुगतान, सभी कक्षाओं और शिक्षक कक्षों में पंखों की मरम्मत तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, समय सारिणी के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर संचालन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। धरने में डाक्टर प्रवेश कुमार सिंह, डॉक्टर मुकुदत्त पांडेय, प्रोफेसर मधुबाला राय, प्रोफेसर शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉक्टर ईश्वरचंद त्रिपाठी, डाक्टर वीरेंद्र कुमार दूबे, डॉक्...