Azamgarh News: शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन बाधित होने पर छात्रों ने दिया धरना
आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सगड़ी तहसली क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कालेज में शिक्षको की कमी से पठन-पाठन बाधित होने से मंगलवार को छात्र आक्रोशित हो गए। शिक्षक उपलब्ध काराने की मांग को लेकर विद्यालय पर धरना प्रदर्शन करने लगे। छात्रो का कहना है कि विद्यालय में 26 सालो से रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान औ गणित के शिक्षक नहीं है। पढ़ाई की पूरी फीस वसूली जा रही है। पठन-पाठन नहीं हो रहा है। मंगलवार की सुबह सात बजे विद्यलय के गेट पर छात्र धराना देने लगे। विद्यालय में करीब 1100 छात्र हैं। छात्रो का आरोप है सरायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित के शिक्षक के नाम पर छात्रों से जबरन 50 रुपये प्रति छात्र फीस भी वसूली की जा रही है। इसके बाद भी प्रबंधक और प्रधानाचार्य शिक्षक उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.