Azamgarh News: शिकायत के बाद जांच करने पहुंची टीम
आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- Azamgarh News: सगड़ी। जीयनपुर नगर पंचायत में अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को लोकायुक्त की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने 12 बिंदुओं पर स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान नाली निर्माण और वाटर एटीएम का निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली गई। नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत से जुड़े दस्तावेज और फाइलें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।अजमतगढ़ सभासद प्रतिनिधि सोहराब आलम और जीयनपुर नगर पंचायत के निलंबित कर्मचारी हरिकेश यादव ने लोकायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर नगर पंचायत में विभिन्न कार्यों और भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर गठित जांच दल में मुख्य कोषाधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव और न्यायिक एसडीएम भूपाल सिंह शामिल रहे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शिकायत में शामिल बिंदुओं का सत्यापन शुरू किया। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.