Azamgarh News: शिकायत का तत्काल निस्तारण, फरियादी के घर पहुंचा पानी
आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनता दर्शन में पेयजल की समस्या की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल फरियादी के घर नल का कनेक्शन कराया। डीएम के आदेश पर जल निगम ग्रामीण के अधिकारी फरियादी के घर पहुंचे। गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान बुद्धिराम पुत्र पल्टू, निवासी साकिन चकखैरूल्लाह, रानी की सराय ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने घर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन दिए जाने का अनुरोध किया। जिसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि आवेदक के घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। इस पर जल निगम ग्रामीण की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदक बुद्धिराम के घर नल का कनेक्शन स्थापित कराया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.