Azamgarh News: शादी के नाम पर ठगी करने के सात आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने की घटना में शामिल सात आरोपियों को कोदहरा चौराहा के समीप से पकड़ा है। वे आरोपी शादी के लिए दूसरे जनपद के लोगों को बुलाते थे। सुनियोजित ढंग से दुल्हन, पिता, भाई, रिश्तेदार बनकर मंदिर में शादी का ड्रामा रचते थे। शादी के बाद दुल्हन को मिले जेवर नकदी कपड़ा आदि सामान लेकर फरार हो जाते थे। तीन दिन पूर्व ही घटना हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर जनपद की दो महिला सहित सात लोग शामिल हैं।
ठगी का तरीका शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र के छिबरामऊ गांव के निवासी राजकुमार पुत्र राम बिलास को अपने जाल में फंसाया। व्हाट्सऐप पर लड़की का फोटो भेजा था। लड़की पसंद आने पर शादी तय हो गई। बुधवार को दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.