आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली की पुलिस ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना रहा था। पीड़िता का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी सनी निवासी सलेमपुर बघाई थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को जिवली तिराहे से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...